फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Awareness rally held from Sagar to Pung Khark; travelers' belongings inspected.

Chamoli News: फोटो- रुद्रनाथ ट्रैक पर वन्यजीव संरक्षण का संदेश, चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally held from Sagar to Pung Khark; travelers' belongings inspected.
सगर से पुंग खर्क तक निकली जागरूकता रैली, यात्रियों की सामग्री जांची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। वन्यजीव सप्ताह के तहत केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की गोपेश्वर रेंज की ओर से सगर-रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर जागरूकता रैली और स्वच्छता अभियान चलाया गया। सगर से पुंग खर्क तक आयोजित रैली में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को वन्यजीवों व उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
वन कर्मियों ने यात्रा मार्ग से प्लास्टिक और कूड़ा एकत्र किया। यात्रियों व नेपाली श्रमिकों के सामान की जांच भी की गई, ताकि अवैध और मादक पदार्थों की आवाजाही रोकी जा सके। पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इधर, नागनाथ रेंज के राइंका गोदली में निबंध, भाषण प्रतियोगिता और गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं दशोली के मासों वन पंचायत क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर अपने सुझाव रखे। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article