{"_id":"6ad8a2e7a88ed5299805a676","slug":"auli-road-left-in-poor-condition-due-to-protective-works-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121550-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सुरक्षात्मक कार्यों से बदहाल हुई औली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सुरक्षात्मक कार्यों से बदहाल हुई औली सड़क
Wed, 21 Oct 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पर्यटन सीजन से पहले काम पूरा नहीं हुआ तो बढ़ेंगी पर्यटकों की मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नगर में चल रहे भू-स्थिरीकरण और सुरक्षात्मक कार्यों के कारण औली सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। नवंबर से औली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पर्यटन सीजन से पहले सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो पर्यटकों को जाम और आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इन दिनों औली रोड पर जगह-जगह सीवर और ड्रेनेज का कार्य चल रहा है। नालियों के निर्माण के लिए सड़क की खोदाई की जा रही है जिससे मार्ग पर मिट्टी और मलबे के ढेर लगे हैं। बर्फबारी शुरू होते ही औली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगती है। पहले से संकरी सड़क पर निर्माण कार्य के चलते जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। स्थानीय सोहन सिंह बैजवाड़ी, अमित कवाण और गिरीश थपलियाल का कहना है कि सुरक्षात्मक कार्यों के कारण सड़क की स्थिति बदहाल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्य पूरा कर सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की। वहीं उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे।