फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Attempt to burn wife by pouring petrol on her

Chamoli News: पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

Tue, 25 Nov 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 25 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn wife by pouring petrol on her
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर
विज्ञापन

देवाल के खेता मानमती गांव का मामला, झुलसी महिला ने पति पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ग्राम पंचायत खेता मानमती गांव की महिला मंजू देवी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में महिला का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला ने पति प्रताप सिंह पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है।

मंगलवार सुबह खेता मानमती गांव की मंजू देवी (35) को झुलसी हालत में पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाई। झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद कर्णप्रयाग रेफर किया गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि महिला मंजू देवी ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार सुबह चार बजे उसके पति ने पेट्रोल छिड़ककर उस पर आग लगा दी। घटना की सूचना एक ग्रामीण ने पुलिस को दी। घायल महिला के बहनोई हरेंद्र सिंह की ओर से तहरीर दी जा रही है। शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के डॉ. अमित रुद्रा ने बताया कि महिला का चेहरा, हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा जला है। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed