{"_id":"61b9f5983119d05a2a327f1c","slug":"asphaltization-work-stopped-on-the-complaint-of-villagers-karnpryag-news-drn3988217173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की शिकायत पर रोका डामरीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की शिकायत पर रोका डामरीकरण का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में भी सड़कों पर धड़ल्ले से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है और बिछाया गया डामर उखड़ने लगा है। निर्माणाधीन पंती-हंसकोटी-डांगतोली सड़क पर घटिया डामरीकरण की शिकायत पर कार्यदायी संस्था ने काम रुकवा दिया।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पंती-हंसकोटी-डांगतोली सड़क पर दो साल से द्वितीय चरण के कार्य किए जा रहे हैं। अब यह सड़क पीएमजीएसवाई से ब्रिडकुल को हस्तांतरित कर दी गई है और इस पर बुलंदशहर की कार्यदायी संस्था कार्य कर रही है। पंती से हंसकोटी तक कुल सात किमी. सड़क पर अभी 10 दिन पहले ही हंसकोटी गांव के पास डामरीकरण किया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही डामर उखड़ने लगा। ग्रामीण दीपेंद्र सिंह, प्रकाश सिलोडा, बीरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, बिशन सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रधान नलिनी ने खराब डामरीकरण करने की शिकायत विभाग से कर कार्य रोकने की मांग की। कहा कि सड़क पर बिछाया जा रहा डामर कुछ समय बाद ही उखड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ब्रिडकुल के एई दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल डामरीकरण कार्य रुकवा दिया है। ठेकेदार कहा कि अत्यधिक ठंड और पाले के कारण कुछ जगहों पर डामर उखड़ गया है जिसको ठीक किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप नेगी, शिशुपाल मनेषा, बलवीर सिंह, भगवती प्रसाद और मंजीत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।