{"_id":"65cb54fdeddc6c458e02e066","slug":"asphalt-uprooted-from-chidanga-malla-khampadhar-road-karnpryag-news-c-48-kpg1001-103767-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चिडंगा मल्ला-खंपाधार मार्ग से उखड़ा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चिडंगा मल्ला-खंपाधार मार्ग से उखड़ा डामर
Tue, 13 Feb 2024 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
थराली। देवाल से ग्वालदम को जोड़ने वाले चिडंगा मल्ला-खंपाधार मार्ग से डामर उखड़ गया है। अभी हाल ही में हुई बारिश से मार्ग पर दलदल जैसी स्थिति हो गई है। ऐसे में प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल चिडंगा मल्ला के स्कूल बच्चों को इसी रास्ते से आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर डामर बिछाने की मांग की।
ग्वालदम से चायखाना चिडंगा मल्ला तक सात किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2013 में किया गया लेकिन अभी तक इस मार्ग के किनारे न नालियां बन पाईं और न हीं इस पर डामरीकरण हुआ। लिहाजा बारिश में सड़क पर दलदल हो जाती है। इस सड़क से क्षेत्र की 2000 से अधिक की आबादी आवाजाही करती है। ग्राम प्रधान हीरा बोरा, बसंती देवी, मुन्नी देवी, हरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने सड़क के सुधारीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता वीरेंद्र बसेड़ा ने कहा कि जल्द सड़क का सुधारीकरण कार्य कर दिया जाएगा। जल्द सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। संवाद