फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Asphalt laying in front and crumbling from behind

आगे से बिछा रहे डामर और पीछे से उखड़ रहा

Fri, 25 Feb 2022 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Asphalt laying in front and crumbling from behind
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पड़ते ही उखड़ने लगा डामरीकरण। - फोटो : GOPESHWAR
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर इन दिनों किए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि सड़क पर जितना आगे डामर बिछाया जा रहा है उतना ही पीछे से डामर उखड़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि सड़क पर गड्ढे भी पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली का मार्ग जोशीमठ से आगे खस्ताहाल बना है, जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। लोनिवि ने यहां पर डामरीकरण का कार्य शुरू करवाया, लेकिन डामरीकरण की गुणवत्ता इतनी बेकार है कि यह एक दिन भी नहीं टिक पा रहा है। स्थिति यह है कि डामरीकरण का काम अभी पूरा भी नहीं हुुआ और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण इन गड्ढों पर पानी भरा हुआ है। साथ ही सड़क पर जगह-जगह कंक्रीट बिछी है, जिससे दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी सोनी बैजवाड़ी का कहना है कि जिस जगह पर डामरीकरण हुआ है वह उखड़ चुका है। जगह-जगह कंक्रीट फैले होने से दोपहिया के रपटने का खतरा बना हुआ है। लोनिवि को शीघ्र इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

पर्यटकों में जा रहा गलत संदेश
- इन दिनों औली में खूब बर्फबारी हो रही है, जिससे देश विदेश से पर्यटक औली घूमने के लिए आ रहे हैं। अपने वाहन से आने वाले पर्यटक इसी मार्ग से औली पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क की ऐसी हालत देखकर वह भी हैरान हो रहे हैं। सड़क की हालत अभी से ऐसी हो गई है तो आने वाले दिनों में तो इसकी हालत और भी दयनीय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क का डामरीकरण कार्य चल रहा है। ठेकेदार को अभी इसका भुगतान नहीं किया गया है। कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर भुगतान रोक दिया जाएगा। - अनिल कुमार एई लोनिवि जोशीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed