{"_id":"611523bf8ebc3e7526777586","slug":"arrange-for-24-hours-kovid-test-in-district-hospital-gopeshwar-news-drn3872767153","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिला अस्पताल में 24 घंटे कोविड जांच की व्यवस्था करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिला अस्पताल में 24 घंटे कोविड जांच की व्यवस्था करें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कोविड वैक्सीनेशन और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट (बच्चों को पोषण सामग्री) वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में 24 घंटे कोविड जांच की व्यवस्था रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
बृहस्पतिवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि कोविड बचाव के लिए किशोर और बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट वितरिण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आशा, एएनएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को किट तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी को दवा किट वितरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कम टीकाकरण वाले ब्लाकों में शिविर के माध्यम से टीकाकरण किया जाए। जनपद की प्रवेश सीमा और स्कूलों में भी कोविड जांच कराई जाए। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ और उपकरणों की रिपोर्ट भी तलब की। इस मौके पर सीएमओ डा. केके अग्रवाल, सीएमएस डा. जीएस राणा, कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत, एसीएमओ डा. एमएस खाती के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।