{"_id":"67a4a117327c1bace50bbbe6","slug":"appeal-to-save-forests-from-fire-through-street-drama-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-112380-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नुक्कड़ नाटक से की वनों को आग से बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नुक्कड़ नाटक से की वनों को आग से बचाने की अपील
Thu, 06 Feb 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। वन विभाग की ओर से वनों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकली वन डोली और यात्रा बृहस्पतिवार को हाटकल्याड़ी गांव पहुंची। इस अवसर पर महिला मंगल दल और लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक कर वनों को आग से बचाने का संदेश दिया।
वन देवी की डोली व यात्रा हाटकल्याड़ी गांव पहुंचने पर पंडित मनोज मिश्रा ने पूजा-अर्चना की। ममंद ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत गीत व लोकगीत की प्रस्तुति देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया। इस मौके पर बदरीनाथ वन प्रभाग देवाल के रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी, ममंद अध्यक्ष कलावती परिहार, वन पंचायत सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गाेविंद सोनी, अलकनंदा वन प्रभाग के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व बीडीसी मेंबर पुष्पा नेगी, हरीश पांडे, पूर्व प्रधान मधुवाला, सरपंच मनोज कुमार और खुशाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद