फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anurag prepared a garbage collecting robot vehicle

Chamoli News: अनुराग ने कूड़ा उठाने वाला रोबो वाहन किया तैयार

Mon, 20 Nov 2023 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Anurag prepared a garbage collecting robot vehicle
राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार के दो बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 12 से 20 नवंबर तक रुड़की में हुई राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उप-विषय संगणात्मक चिंतन में जूनियर वर्ग में अनुराग ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुराग ने ऐसा रोबो वाहन का मॉडल बनाया है जो बैटरी से चलेगा और अपने सेंसर से कूड़ा उठाएगा। वहीं अभिषेक ने कूड़े से बिजली बनाने का मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन




वहीं मुक्त ऊर्जा की ओर से विद्युत निर्माण विषय में अभिषेक सिंह बिष्ट ने सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों ने गणित विषय के प्रवक्ता प्रभात रावत के दिशा निर्देशन में प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। दशोली ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ओपी पुरोहित और प्रधानाचार्य सुमन रावत ने बताया कि चयनित दोनों बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनुराग ने ऑटोमेटिक गार्बेज कलेक्शन (स्वायत्त कचरा संग्रहण रोबो वाहन) बनाया है। अनुराग ने बताया कि उन्होंने कांटेक्ट लेस (बिना स्पर्श किए कूड़ा उठान) रोबो वाहन बनाया है जो बैटरी से चलेगा। इसमें चालक व हेल्पर की आवश्यकता भी नहीं होगी। इसमें अल्ट्रासोनिक सेंसर लगे हैं, जिससे वह बाजार में वस्तुओं का परीक्षण करेगा, इसके बाद वाहन का ढक्कन खुल जाएगा। जैविक व अजैविक कूड़े की पहचान कर उसे निस्तारित कर देगा। अनुराग का कहना है कि यह रोबो वाहन कोरोनाकाल जैसे समय में बेहद फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन


वहीं अभिषेक बिष्ट ने अपशिष्ट पदार्थों को जलाकर बिजली निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया है। अभिषेक ने बताया कि डंपिंग जोन में कूड़ा जलाने से प्रदूषण फैलता है और इससे बिजली उत्पादन किया जा सकता है। कूड़े को मिट्टी को भट्टी में जलाकर इसके चारों ओर से सोलर पैनल लगाए हैं। साथ ही हीटिंग सेंसर (तापमान को नापने वाला यंत्र) भी लगेगा। इससे बिजली बनेगी जिसका उपयोग घरों में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed