फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anuradha Paudwal visited Badrinath Dham

अनुराधा पौडवाल ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए

Thu, 28 Oct 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Anuradha Paudwal visited Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंची भजन गायिका अनुराधा पौडवाल। - फोटो : GOPESHWAR
भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे दिनभर धाम में ही रहीं। शुक्रवार को वे बदरीनाथ की अभिषेक पूजा में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे अनुराधा पौडवाल बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं में प्रतिभाग किया। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने बदरीनाथ सुप्रभातम आरती के साथ ही बदरीनाथ आरती, विष्णु सहस्रनाम, केदारनाथ स्त्रोतम, शिव तांडव का गायन किया है। वे शुक्रवार को तड़के भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजा में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी। संवाद
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गी ने किए दर्शन
जोशीमठ। भारतीय जनता पाट्री के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और भाजपा नेता रामकदम ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। दोनों नेताओं का यह निजी दौरा था। वे सुबह करीब नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद सिंहद्वार से कुछ देर बदरीनाथ के सौंदर्य का लुत्फ उठाया। करीब आधा घंटे तक धाम में रहने के बाद वे हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में एक लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को धाम में 7012 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के लिए पहुंचे, जिसके बाद धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 107145 हो गई है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed