फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anuja and Kajal first in painting competition

Chamoli News: पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुजा व काजल प्रथम

Sat, 28 Mar 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Anuja and Kajal first in painting competition
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। नगर पंचायत पोखरी की ओर से टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी में पर्यावरण जागरूकता पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता में अनुजा और काजल प्रथम रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है जिससे वे आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ पोखरी सुंदर पोखरी की थीम पर पेंटिंग बनाई। प्रतियाेगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं की अनुजा प्रथम, अंशदीप द्वितीय और कक्षा सात के आरव तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा नवीं की काजल प्रथम, कक्षा 11वीं की आयशा द्वितीय और कक्षा 11वीं की ही दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान अधिशासी अभियंता बीना नेगी, पर्यावरण पर्यवेक्षक अनुराग रावत, विद्यालय प्रबंधक अजय जोशी, प्रधानाचार्य जयकृत रावत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed