{"_id":"69186882ee014d00d004980d","slug":"announcements-have-not-materialized-proposals-are-stuck-chamoli-news-c-48-kpg1001-119237-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: धरातल पर नहीं उतरी घोषणाएं, प्रस्तावों में अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: धरातल पर नहीं उतरी घोषणाएं, प्रस्तावों में अटकीं
विज्ञापन
धरातल पर नहीं उतरी अस्पतालों के उच्चीकरण की घोषणाएं, प्रस्तावों में अटकीं
-बीते वर्ष नवंबर में सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल और गौचर को सीएचसी बनाने की हुई थी घोषणा
धरातल पर नहीं उतरी घोषणाएं, प्रस्तावों में अटकीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विधानसभा में अस्पतालों के उच्चीकरण की घोषणाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर पाईं हैं। एक साल से इन घोषणाओं के बाद भी उच्चीकरण के प्रस्ताव अटके पड़े हैं।
बीते वर्ष नवंबर में सिमली महिला बेस अस्पताल को उच्चचीकृत कर इसे पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की घोषणा हुई थी। लेकिन बेस अस्पताल का दर्जा तो दूर यहां अभी तक प्राथमिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वहीं, गौचर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी उच्चीकृत कर सीएचसी बनाने की घोषणा हुई थी। हालांकि, एक साल बाद भी अभी तक इन घोषणाओं पर कोई काम नहीं हो पाया है। जनकल्याण मंच गौचर के सुनील पंवार का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी पलायन की मुख्य वजह है। ऐसे शासन को धरातल पर अस्पतालों का उच्चीकरण करना चाहिए।
सीएमओ डाॅ.. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि दोनों अस्पतालों के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन में प्रक्रियाधीन हैं। गौचर मेले के उद्घाटन के दौरान सीएम धामी ने कहा कि गौचर अस्पताल के उच्चीकरण के प्रस्ताव पर लगभग कार्रवाई पूरी हो चुकी है।