{"_id":"676810dc14fa4fd827057aec","slug":"anju-sati-of-karnaprayag-was-runner-up-in-mrs-india-contest-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-111409-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मिसेज इंडिया कांटेस्ट में रनरअप रहीं कर्णप्रयाग की अंजू सती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मिसेज इंडिया कांटेस्ट में रनरअप रहीं कर्णप्रयाग की अंजू सती
Sun, 22 Dec 2024 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 22 Dec 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग की अंजू सती। स्रोत: जागरूक पाठक।
फोटो
दिल्ली में हुए कांटेस्ट में 39 राज्यों की महिलाओं ने किया प्रतिभाग
इस खिताब के साथ ही मिसेज वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से मिसेज इंडिया कांटेस्ट का आयोजन किया गया। कांटेस्ट में कर्णप्रयाग की अंजू सती मिसेज इंडिया रनरअप रहीं। इसके साथ ही अंजू सती ने मिसेज वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया कांटेस्ट में 39 राज्यों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। दो माह पूर्व मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकीं कर्णप्रयाग की अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट में रनरअप रहीं। बीते शनिवार को हुई प्रतियोगिता में सिने अभिनेत्री भाग्यश्री ने अंजू सती को सम्मानित किया। अंजू सती के पति डाॅ. नरेश सती ने बताया कि रनरअप बनने के साथ ही अंजू ने अगली प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। सम्मान जीतने के बाद अंजू सती ने कहा कि वो महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में और मजबूती से काम करती रहेंगी। अंजू को खिताब मिलने पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला एवं दमयंती रतूड़ी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी, हरीश देवली, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत आदि ने उन्हें बधाई दी।