फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angry sweepers stopped work, did not pick up garbage

गुस्साए सफाई कर्मियों ने बंद किया काम, नहीं उठा कूड़ा

Sat, 18 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Angry sweepers stopped work, did not pick up garbage
नगर पालिका की ओर से आठ दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों को हटाने से नाराज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ कर्णप्रयाग के सदस्यों ने शनिवार से नगर में सफाई का काम बंद कर दिया है। इससे बाजार सहित विभिन्न वार्डों में सफाई नहीं हुई। कर्मियों का कहना है कि जब तक सभी को काम पर नहीं रखा जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर के सभी सात वार्डों में सफाई का जिम्मा पालिका के सफाई कर्मचारियों के पास है। इनमें से कई दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी हैं। संघ के हेड हवलदार रोशन लाल ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से शाम तक साफ-सफाई में जुटे रहते हैं। कोरोनाकाल में दिनरात स्वच्छता अभियान में लगे रहे, लेकिन तीन दिसंबर को संघ के आठ दैनिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को हटा दिया गया जिससे उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि कई बार अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष से आग्रह कर कर्मचारियों को रखे जाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। कर्मचारियों को वापस रखने की मांग को लेकर सभी कर्मचारियों ने काम बंद करने का एलान कर दिया। इससे नगर के वार्डों में शनिवार को सफाई नहीं हो सकी और कूड़े के ढेर लगे रहे। वहीं, नगर पालिका के ईओ गुरुदीप आर्य ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को सीजनल तौर पर रखा गया था। कोरोनाकाल के कारण बोर्ड में इस बार धनराशि नहीं आई और पालिका की दुकानों का किराया भी नहीं मिला। साथ ही फंड में भी धनराशि नहीं आई। जैसे ही फंड में धनराशि आएगी तो सभी कर्मचारियों को फिर से रख दिया जाएगा। कहा कि जो कर्मचारी नियमित हैं उन्होंने शाम से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed