फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angered by the result, students of Gairsain College protested

Chamoli News: अंकतालिका में गड़बड़ी पर छात्र-छात्राओं ने फूका कुलपति और परीक्षा प्रभारी का पुतला

Sat, 19 Aug 2023 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Angered by the result, students of Gairsain College protested
फोट
विज्ञापन

कहा-चयनित विषयों में अन्य विषयों को दर्शाया गया, अंकतालिका में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बीए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में अधिकांश छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण किए जाने पर श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति और परीक्षा प्रभारी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से लगातार अंकतालिकाओं में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
शनिवार को छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करने के बाद गेट पर कुलपति व परीक्षा प्रभारी का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में एबीवीपी के जिला संयोजक अजय भंडारी और प्रदेश सहमंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि बार-बार विश्वविद्यालय स्तर पर अंकतालिकाओं में गड़बड़ी की जा रही है। जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। अंकतालिका में चयनित विषयों में अन्य विषयों को दर्शाया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया तो महाविद्यालय परिसर में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक बिष्ट, आयुष गौड़, अनुज, अमिता, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
परीक्षाफल से नाराज गैरसैंण कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन
गैरसैंण। परीक्षा परिणामोें से नाराज पीजी कॉलेज गैरसैंण के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज परिसर में श्रीदेव सुमन यूनिर्वसिटी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय पर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीए और बीएससी में 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के परीक्षाफल में बैक घोषित किया गया है। जो कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र संघ के अध्यक्ष जसवंत रावत ने कहा कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय की ओर से सही व संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित किया जाय। एसा न किए जाने पर छात्र संघ एवं विद्यार्थी परिषद की ओर से उग्र आंदोलन किया जायेगा। मोके पर छात्र संघ सचिव वर्षा, प्रकाश खत्री, प्रियंका, पूजा, सायना, मनीष आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed