फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi workers protest in rain and cold

बारिश और ठंड में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 07 Jan 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest in rain and cold
बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविकाओं व मिनी कर्मचारी संगठन का तहसील परिसर में धरना जारी रहा। गैरसैंण में महिलाओं ने अंगीठी तापकर धरना दिया। कहा गया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समान कार्य के लिए समान वेतन देने, 18 हजार रुपये मानदेय देने, मानदेय में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी और विभागीय पदोन्नति देने आदि की मांग की। गैरसैंण में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल विकास कार्यालय के बाहर अंगीठी के सहारे धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने नारेबाजी कर मांगे माने जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर मंजू, गंगोत्री, भागा, रितु, मीनाक्षी, सोनिया, दर्शनी, सुनीता, कविता, दुर्गा, पितांबरी, नंदी और आशा देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

लंबगंाव (टिहरी)। लंबित मांगों के समर्थन में नौघर सामुदायिक भवन में प्रतापनगर ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। धरने पर गोदांबरी पोखरियाल, कविता महर, संगीता, ममता, सुनीता और सुशीला बैठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोला। कड़ाके की ठंड के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय मोरी में धरना प्रदर्शन किया। यहां सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार सुनवाई करने को राजी नहीं, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर खेड़मी के प्रधान सुरेंद्र देवजानी ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला चौहान, सुधा चौहान, सुमित्रा, रजनी, मेनका, रेखा, वीना, प्रमिला, सुनीता, रामबाला, सम्मी, शारदा, बबिता, मीना, फूलचंद्री, मीना आदि अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।

कार्यकर्ताओं का आंदोलन स्थगित
गोपेश्वर। विभिन्न मांगों को लेकर बाल विकास कार्यालय के बाहर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आंदोलन स्थगित कर दिया।
मंगलवार को बारिश के बीच ही कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और धरना जारी रखा, लेकिन उसके बाद हुई बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की जिलाध्यक्ष आशा थपलियाल ने बताया कि आंदोलन को लेकर संगठन के कई पदाधिकारियों का समर्थन नहीं मिल रहा था। दशोली ब्लाक को छोड़कर अन्य ब्लाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी बाल विकास विभाग को मिल रही थी। इस कारण जिला प्रशासन का आंदोलन स्थगित करने को लेकर दबाव भी था। किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ कोई अहित न हो इसे ध्यान में रखते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed