फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anasuya reached Helang after leaving from Urgam valley

उर्गम घाटी से विदा लेकर हेलंग पहुंची संतानदायिनी माता अनसूया

Sun, 03 Nov 2019 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Anasuya reached Helang after leaving from Urgam valley
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा रविवार को हेलंग पहुंची। उर्गम घाटी में ध्याणियों और भक्तों से विदा लेकर माता अनसूया रात्रि प्रवास के लिए हेलंग पहुंची। अनसूया माता की दिवारा यात्रा 46 साल बाद आयोजित हो रही है। अब माघ स्नान के लिए माता की डोली हरिद्वार जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को उर्गम में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से माता अनसूया की डोली की शक्ति पूजा और अन्य पंचपूजाएं संपन्न हुई। पूर्वाह्न 11.30 बजे माता की डोली ने घर-घर जाकर अपनी ध्याणियों और भक्तों को आशीर्वाद दिया। माता अनसूया के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि वर्ष 1973 में मां अनसूया की दिवारा यात्रा आयोजित हुई थी। वर्ष 2000 में अनसूया मंदिर में महायज्ञ का आयोजन हुआ था। इस मौके पर दिवारा यात्रा के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी, विनोद सेमवाल, जयकृष्ण मैठाणी, विक्की, नीरज, प्रभात, आशीष, अजय, विजय, ताजवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed