फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Aman and Mansi first in long jump

लंबी कूद में अमन और मानसी प्रथम

Wed, 13 Oct 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Aman and Mansi first in long jump
पोखरी ब्लाक के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई लंबी कूद में अमन कुमार-मानसी प्रथम, आयुष-नेहा द्वितीय रहे। ऊंची कूद में आयुष-नेहा प्रथम और प्रियांशु-मानसी द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ज.उ.मा.वि. बमोथ प्रथम और जूनियर हाईस्कूल खाल द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में बमोथ प्रथम व क्वींठी द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग के खो-खो में बमोथ प्रथम व राइंका सरमोला द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में बमोथ प्रथम व जूनियर हाईस्कूल सूगी द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के प्राइमरी, जूनियर व इंटर कालेज के अंडर 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक संघ पोखरी के अध्यक्ष कल्याण सिंह चौधरी, प्रधानाध्यापक आनंद मणि देवली, राजेश पंत, गौरव पुरोहित, विधायक के प्रबंधक एलपी लखेड़ा, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, सुनील जग्गी और पुष्पेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed