{"_id":"618a81b73d0aad32114c67a2","slug":"allweather-road-project-work-in-peepalkoti-incomplete-gopeshwar-news-drn395596779","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलकोटी में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलकोटी में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पीपलकोटी बाजार में बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य आधा-अधूरा पड़ा है। पिछले छह माह से यहां हाईवे के दोनों ओर नाली निर्माण न होने से गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। हाईवे पर डामरीकरण कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
व्यापारियों और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था की ओर से धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर लगभग चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पीपलकोटी में बाजार को छोड़कर अन्य चट्टानी भागों में हाईवे का सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन बाजार क्षेत्र में कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। नालियों का निर्माण न होने से वाहनों की आवाजाही के दौरान गंदा पानी राहगीरों पर गिर रहा है। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शाह आदि ने शीघ्र बाजार क्षेत्र में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य को पूर्ण करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को भी ज्ञापन सौंपा है।