फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allegations of negligence in standards

Chamoli News: मानकों में अनदेखी का आरोप

Mon, 01 Jun 2026 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 01 Jun 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in standards
थराली। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला स्थित स्टोन क्रशर पर क्षमता से अधिक भंडारण और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की। पूर्व प्रधान खिलाफ सिंह बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता नैन सिंह खत्री ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों पर आरोप लगाया कि क्रशर से उड़ने वाली धूल से स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य और खेती प्रभावित हो रही है। एनजीटी नियमों का उल्लंघन कर बजरी धुलाई का पानी सीधे पिंडर नदी में छोड़ा जा रहा है जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि कुलसारी बगड़ में आरबीएम का भंडारण कई मीटर ऊंचा है जो मानकों के विरुद्ध है। यह भंडारण सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा कर बनाया गया है। क्रशर पर सीसीटीवी कैमरे, धर्मकांटा और पानी छिड़काव के लिए टैंक जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने मामले में जांच करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed