{"_id":"68837261408d56541b0a576b","slug":"all-departments-should-immediately-demarcate-their-assets-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113804-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अपनी परिसंपत्तियों का शीघ्र सीमांकन करें सभी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अपनी परिसंपत्तियों का शीघ्र सीमांकन करें सभी विभाग
Fri, 25 Jul 2025 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
कहा- सीमाओं को चिह्नित कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागों को अपनी परिसंपत्तियों का शीघ्र चिह्नीकरण और सीमांकन करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के तहत विभागीय परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए यह कार्य अति आवश्यक है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभागीय परिसंपत्तियों के डिजिटल पॉलीगॉन (सीमांकन) कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग की सभी परिसंपत्तियों की सीमाओं को चिह्नित कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने, अधिकारियों को जिला स्तर पर पोर्टल में डेटा अपलोड करने में हो रही समस्या का समाधान करने के ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को निर्देश दिए। सभी विभाग पॉलीगॉन कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर दिन उपलब्ध कराएं। डीएम ने एसडीएम को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में ई-डिस्ट्रिक मैनेजर जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड गर्वनमेंट एसेट मैनेजमेंट पोर्टल के तहत सभी विभागों की परिसंपत्तियों का पॉलीगॉन तैयार किया जाना है। जिले में विभागों की ओर से 90 फीसदी पॉलीगॉन तैयार कर लिया गया है। सभी विभागों की कुल 11 हजार 142 परिसंपत्तियों का पॉलीगॉन किया जाना है। वर्तमान तक 9 हजार 986 परिसंपत्तियों का पॉलिगन कार्य पूरा हो गया है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अभिषेक गुप्ता, अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका सुंडली, वन प्रभाग के एसडीओ विकास दरमोड़ा, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, उद्यान विभाग के योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे। जनपद के सभी एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े।