फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Alcohol, DJ and loudspeakers are also banned in Van village.

Chamoli News: वाण गांव में शराब डीजे, लाउडस्पीकर पर भी प्रतिबंध

Mon, 16 Mar 2026 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Alcohol, DJ and loudspeakers are also banned in Van village.
फोटो-
विज्ञापन

देवाल। ग्राम पंचायत वाण की बैठक में ग्रामीणों ने शादी- विवाह व धार्मिक अनुष्ठान में शराब पीने और पिलाने वाले पर 21 हजार का जुर्माना व कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

सोमवार को वन पंचायत सरपंच महिपत सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने गांव में होने वाले शादी विवाह धार्मिक अनुष्ठान में शराब पीने, पिलाने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त निर्णय लेते हुए गांव में पूरी तरह शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है। शराब पीने व पिलाने पर 21 हजार का जुर्माना और रात्रि 11 बजे बाद गांव में डीजे, संगीत लाउडस्पीकर किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण का प्रयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। रात्रि 11 बजे बाद ध्वनि प्रदूषण पर 5 हजार का अर्थदण्ड रखा गया। ग्रामीणों ने लाटू मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मास्टर प्लान के रूपरेखा तैयार की गई । इस मौके पर हीरा सिंह पहाड़ी, कृष्णा बिष्ट, नारायण सिंह, गब्बर सिंह, गोपाल सिंह, खिलाफ सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीना देवी, ममता देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed