फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Alaknanda getting dirty due to 'Namami Gange'

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का चमोली में नहीं दिख रहा असर

Sat, 25 Jun 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Alaknanda getting dirty due to 'Namami Gange'
चमोली बाजार में सीवरेज की पाइप लाइन में लीकेज होने से गंदगी सीधे अलकनंदा में जा रही है। पाइप लाइन की घटिया गुणवत्ता के कारण नदी के किनारे भी गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से गोपेश्वर नगर में नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। चमोली बाजार के समीप सीवरेज की लाइन अलकनंदा के ऊपर से गुजर रही है। यहां सीवर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे गंदगी सीधे अलकनंदा में जा रही है। अपर चमोली व नगर क्षेत्र में भी अधूरी सीवरेज लाइन से सीवर के कनेक्शन दिए गए हैं जिससे जगह-जगह लाइन लीकेज हो रही है।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर में भी यही स्थिति बनी हुई है। सरस्वती विहार और पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के बीच कई जगहों पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है। नगर में भी लोगों को सीवरेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आम रास्तों के किनारे बने सीवरेज लाइन के टैंक आवाजाही में दिक्कतें पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि नगर में सीवरेज लाइन के निर्माण की कोई निगरानी नहीं है। कई जगहों पर सीवर लाइन के ढक्कन सड़क से ऊपर उठे हैं। अलकनंदा के ऊपर से गुजर रही सीवर लाइन के लीकेज की शिकायत भी कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई।
नमामि गंगे परियोजना के प्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि शीघ्र परियोजना की टीम मौके पर भेजी जाएगी और लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed