फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   agitation postponed after consent of the Tourism Secretary.

Chamoli News: पर्यटन सचिव की सहमति पर औली में स्थगित किया आंदोलन

Mon, 19 Jan 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 19 Jan 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
agitation postponed after consent of the Tourism Secretary.
स्थानीय विधायक लखपत बुटोला ने फोन पर कराई आंदोलनकारियों की वार्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों का धरना, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की सहमति के बाद सोमवार को स्थगित हो गया है। पर्यटन सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

औली की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए बीते पांच दिनों स्थानीय लोग धरना दे रहे थे। उनकी मुख्य मांगों में औली में कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीन को चालू करने या बदलने, आइस रिंक मी मरम्मत, लमर्ग विकास प्राधिकरण की तर्ज पर प्राधिकरण की स्थापना करने, उपकरणों के निरीक्षण के लिए समिति का गठन करने, मशीन संचालन के लिए जीएमवीएन, पर्यटन विभाग और संबंधित एसोसिएशन के नामित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाने, रोपवे का संचालन शुरू करने, साहसिक उपकरणों व अन्य उपकरणों की वस्तुस्थिति की जांच के लिए ऑडिट कराए जाने की मांग शामिल थी। सोमवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से आंदोलनकारियों की फोन पर वार्ता कराई। पर्यटन सचिव ने मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि सभी मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारी विवेक पंवार ने बताया कि पर्यटन सचिव के आश्वासन पर सभी ने आपसी सहमति के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed