{"_id":"67485bcee6d5dce3ca006ac6","slug":"agitation-continues-in-gairsain-regarding-demands-of-doctors-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-110777-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चिकित्सकों की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चिकित्सकों की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन जारी
Thu, 28 Nov 2024 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गैरसैंण। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर रामलीला मैदान में सुरेंद्र धीमन का अनशन जारी रहा। स्वास्थ्य परीक्षण में उनका दो किलो वजन गिरा है।
गैड गांव निवासी सुरेंद्र धीमन तीन दिनों से आमरण अनशन पर हैं जबकि इससे पूर्व यहां व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने छह दिनों तक आमरण अनशन किया। स्वास्थ्य कारणों से प्रशासन ने सुरेंद्र बिष्ट को उठा दिया था। बृहस्पतिवार को अनशनकारी सुरेंद्र धीमन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. अर्जुन रावत ने कहा कि धीमन के वजन में दो किलो की कमी आई है। उनका स्वास्थ्य अभी तक सामान्य बना हुआ है। दिन में दो बार उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं समर्थन में धरना स्थल पर बैठे सरोज शाह, रेखा, गोदम्बरी, सरिता, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। संवाद