फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Aerial survey of glaciers by a team of scientists

वैज्ञानिकों की टीम ने किया ग्लेशियरों का हवाई सर्वेक्षण

Sat, 29 May 2021 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Aerial survey of glaciers by a team of scientists
ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र में ग्लेशियरों में दरारें पड़ी होने की ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को वैज्ञानिकों की टीम ने हेलीकॉप्टर से ग्लेशियरों का हवाई सर्वेक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। वहीं, जोशीमठ से आईटीबीपी, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम भी ग्लेशियरों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए ऋषिगंगा के उद्गम स्थल के लिए रवाना हो गई है। टीम दो दिन बाद जोशीमठ लौटेगी।
विज्ञापन

बीते दिनों बारिश होने से ऋषि गंगा का जल स्तर बढ़ गया था, जिसे देखते हुए रैणी क्षेत्र के ग्रामीणों की एक टीम ऋषि गंगा के उद्गम स्थल के निरीक्षण के लिए गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया था कि ग्लेशियरों में दरारें पड़ी हैं, जिससे आगे भी ऋषि गंगा में 7 फरवरी जैसी जलप्रलय की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शासन के सम्मुख वैज्ञानिकों से ग्लेशियरों की मौजूदा स्थिति पर सर्वे कराने का आग्रह किया। शनिवार को वैज्ञानिकों की टीम ने हेलीकॉप्टर से ऋषि गंगा के उद्गम स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। वहीं, शनिवार को ही आईटीबीपी, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम भी ऋषि गंगा के उद्गम स्थल के लिए रवाना हो गई है। टीम मौके का जायजा लेने के बाद जोशीमठ लौटैगी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम ने ग्लेशियरों का हवाई सर्वेक्षण किया है, जबकि एक अन्य टीम भी मौके पर जायजा लेने के लिए भेज दी गई है। टीम की रिपोर्ट मिलने पर ही ग्लेशियरों की सही स्थिति का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed