फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration inspected the landslide affected village

प्रशासन ने किया भूस्खलन प्रभावित गांव का निरीक्षण

Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Administration inspected the landslide affected village
चमोली जिले के अंतर्गत पीपलकोटी के पास मठ-झडेता गांव में शनिवार शाम को हुई तेज बारिश से भारी भूस्खलन हुआ, जिससे गांव की कई नाली भूमि बह गई और कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। रविवार शाम को तहसीलदार ने टीम के साथ गांव में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मठ-झडेता ग्राम पंचायत में भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान संजय राणा ने बताया कि मठ गांव के आनंद सिंह नेगी, तारेंद्र नेगी और कुंदनी लाल की गोशाला को नुकसान हुआ है। सुरेंडा वार्ड में नव निर्मित पंचायत भवन खतरे की जद में आ गया है। कई आवासीय घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। मठ-बेमरू-स्यूंण मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रखा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रशासन को इसकी सूचना देने पर रविवार शाम को चमोली से प्रभारी तहसीलदार धीरज राणा और पटवारी महावीर सिंह नेगी टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। बताया कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। गांव में भूस्खलन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed