फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration again stopped the construction work of forest department

Chamoli News: प्रशासन ने फिर रुकवाया वन विभाग का निर्माण कार्य

Fri, 05 Apr 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 05 Apr 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Administration again stopped the construction work of forest department
फोटो
विज्ञापन

कहा, सीमांकन प्रक्रिया पूरी होने तक नहीं किया जाएगा निर्माण
जोशीमठ नगर के पास किए जा रहे निर्माण को लेकर नगर पालिका व वन विभाग में सीमांकन का विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। नगर क्षेत्र के पास वन विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य पर प्रशासन ने फिर रोक लगवा दी है। प्रशासन ने नगर पालिका की सीमांकन प्रक्रिया पूरी होने तक कार्य रोकने को कहा है।

जोशीमठ में पिछले साल भू-धंसाव के कारण पक्के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। हाल ही में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से जंगलात बैरियर के पास टेली स्कोप व्यू प्वाइंट का निर्माण शुरू किया गया। मगर प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी साथ ही नगर पालिका ने भी इसपर आपत्ति दर्ज की। वहीं नंदा देवी पार्क प्रशासन की ओर से वर्ष 1982 के गजट नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा गया कि यह क्षेत्र नगर पालिका की सीमा से बाहर है और आरक्षित वन क्षेत्र में आता है। इसलिए यहां पर निर्माण कार्य किया जाना आदेशों का उल्लंघन नहीं है। साथ ही वन विभाग ने निर्माण कार्य भी जारी रखा। इसके बाद नगर पालिका और वन विभाग इस क्षेत्र के सीमांकन को लेकर आमने-सामने आ गए। सीमांकन स्पष्ट नहीं होने के बावजूद निर्माण कार्य होने पर प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्य को रुकवा दिया है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने तक वन विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed