फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Action should be taken against those who assault women

Chamoli News: महिलाओं से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

Sun, 04 Jan 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 Jan 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who assault women
बेड़ी तल्ली के लोग रात में ही पहुंचे पुलिस चौकी
विज्ञापन

कहा- बैठक में सुलझ गया था मामला, बाद में बेड़ी तल्ली की महिलाओं ने काट दिए पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। जंगल के विवाद और बेड़ी तल्ली की महिलाओं से मारपीट करने की शिकायत लेकर बेड़ी मल्ली गांव के ग्रामीण शनिवार रात को ही बड़ी संख्या में आदिबदरी पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने तीन पेज की लिखित तहरीर चौकी प्रभारी को दी और महिलाओं से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

तहसील के बेड़ी मल्ली और बेड़ी तल्ली के ग्रामीणों में जंगल का विवाद चल रहा है। बेड़ी मल्ली के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में बैठक करके इस विवाद को सुलझाया गया था लेकिन बैठक के तुरंत बाद बेड़ी तल्ली की महिलाओं ने उनके पूरे जंगल के पेड़ काट डाले। साथ ही बेड़ी मल्ली की महिलाओं के साथ मारपीट भी की। शनिवार रात को बेड़ी मल्ली की महिलाओं और पुरुषों ने आदिबदरी पुलिस चौकी पहुंचकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि भूमि विवाद का मसला राजस्व विभाग ही सुलझा सकता है जबकि मारपीट की शिकायत को लेकर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बलवंत सिंह, जयबीर सिंह, देवेश्वरी देवी, उमा देवी, गोदांबरी, नीलम, राखी और पुष्पा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed