{"_id":"57727d644f1c1b8e1279bb23","slug":"acciednt-driver-death-in-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूटीलिटी कल्प गंगा में गिरी, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीलिटी कल्प गंगा में गिरी, चालक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)।
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में कल्प गंगा के गिरा यूटिलिटी वाहन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर यूटीलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई और वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। जोशीमठ पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्राप्त विवरण के मुताबिक मंगलवार को पिलखी गांव निवासी धीरज नेगी (28) पुत्र भोला सिंह अपने यूटीलिटी में सामान लेकर उर्गम गांव जा रहा था। उसके साथ घाटी के ल्यांरी गांव निवासी दरवान सिंह नेगी, नारायण सिंह, भेंटा निवासी हरीश सिंह और जगत सिंह भी सवार थे।
विज्ञापन
यूटीलिटी जैसे ही हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप पहुंची तो बदहाल सड़क और खड़ी चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित होने से दो सौ मीटर नीचे कल्प गंगा में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक धीरज नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और 108 को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को नदी से निकालकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया।
गंभीर रुप से घायल नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि दरबान सिंह को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। हरीश सिंह और जगत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ब्यूरो