{"_id":"67939c20411447cd650f9b51","slug":"abhay-and-nisha-first-in-cross-country-race-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110423-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्राॅस कंट्री दौड़ में अभय और निशा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्राॅस कंट्री दौड़ में अभय और निशा प्रथम
Fri, 24 Jan 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
फोटो
गणतंत्र दिवस और मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। गणतंत्र दिवस व राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ खेल मैदान गोपेश्वर से घिंघराण रोड पर चिह्नित स्थलों तक निकाली गई। बालक और बालिका वर्ग की पांच किमी दौड़ में आयुष और निशा प्रथम रहे।
गोपेश्वर खेल मैदान में क्राॅस कंट्री दौड़ का जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट और प्रधानाचार्य राजकीय जूनियर हाईस्कूल नैग्वाड़ की प्रधानाचार्य लता झिंक्वाण ने शुभारंभ किया। बालक वर्ग की अंडर 12 की दो किमी दौड़ में अंकुश प्रथम, अभय रावत द्वितीय, शौर्य राणा तृतीय रहे। अंडर 14 की तीन किमी दौड़ में कृष्णा बिष्ट, अनंत भारती, लव बिष्ट, अंडर 17 की पांच किमी दौड़ में आयुष फरस्वाण, कृष ठाकुर, मयंक नेगी, ओपन बालक वर्ग की सात किमी दौड़ में रितुल, प्रियांशु व अमन ठाकुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका अंडर 14 की तीन किमी दौड़ में आरुषि नेगी, अंजलि, वामिका, जबकि ओपन वर्ग की पांच किमी दौड़ में निशा, ईशा बर्त्वाल व अनुजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडेय ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षक गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश पंखोली, प्रो. दिनेश सती, अनूप खंडूड़ी, खेल विभाग के नारायण सिंह नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, देवेंद्र सिंह और बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।