फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Aam Aadmi Party will conduct road shows in all assembly constituencies

सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेगी आम आदमी पार्टी

Wed, 01 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will conduct road shows in all assembly constituencies
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को गोपेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो कर बैठक का आयोजन किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट, पार्टी की नीतियों, एजेंडे के बारे में बताया। कहा कि 10 सितंबर से कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि चमोली जनपद में शीघ्र जिला संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर एजेंडा तैयार किया जाएगा। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पार्टी हर माह एक नई घोषणा करेगी। जल्द ही आम आदमी पार्टी अपना घोषणापत्र जनता के सामने रखेगी। इससे पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चमोली जिले में राजनीति के बड़े चेहरे पार्टी के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कप्रवाण, जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, संगठन मंत्री कुलदीप सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी दिलवर सिंह फरस्वाण, अधिवक्ता भवान सिंह चौहान, चंद्रशेखर भट्ट, रूप से गुसांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed