आज बंद होंगे आदिबदरी धाम के कपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंच बंदरी में प्रथम बदरी माने जाने वाले आदिबदरी नाथ धाम के कपाट बुधवार को एक माह के लिए बंद होंगे। पोष माह की संक्रांति पर शाम सात बजे श्रद्धालुओं के लिए भगवान आदिबदरी नाथ के निर्वाण दर्शन कराए जाएंगे। कपाट बंद होने के दौरान धाम को वेद और ऋचाओं से गुंजायमान करने की तैयारी की गई हैं।
14 मंदिर समूहों के इस धाम में आदिबदरी नाथ (विष्णु) वरद मुद्रा में हैं। पुजारी चक्रधर थपलियाल कहते हैं कि वर्ष भर में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहते हैं।
आदिबदरी मंदिर के कपाट सबसे अंत में बंद होते हैं। एक माह बाद माघ माह की संक्रांति पर आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर बताते हैं कि संरक्षण की जिम्मेदारी संभाले पुरातत्व विभाग के अधीन इस मंदिर समूह में हालांकि भारी मात्रा में देशी-विदेशी श्रद्धालु आते हैं, लेकिन पर्यटन सर्किट पर आदिबदरी धाम को स्थापित करने की जरूरत है।
कपाट बंद समारोह के दौरान ये होंगे कार्यक्रम
1- प्रात: 5 बजे अंतिम श्रृंगार दर्शन व पूजा।
2- प्रात: 9 बजे अर्घ्य पूजा सूर्य उपासना।
3- प्रात: 10:30 मुख्य अतिथि अनुसूया प्रसाद मैखुरी कपाट बंद समारोह का शुभारंभ करेंगे।
4- 11: 30 बजे महिला मंगलों दलों की ओर से भजन प्रस्तुति।
5- 1: 00 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
6- अपराह्न तीन बजे से सामूहिक कीर्तन।
7- शाम 7 बजे सामूहिक कड़ाह भोग पूजा और अंतिम निर्वाण दर्शन।