{"_id":"65b8e89a3d3add8607046cf6","slug":"aadhaar-card-center-opened-in-gauchar-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-103425-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर में खुला आधार कार्ड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर में खुला आधार कार्ड सेंटर
Tue, 30 Jan 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
गौचर। व्यापार संघ की पहल पर गौचर में एक स्थायी आधार कार्ड सेंटर की स्थापना की गई है। मेला मंच पर बने भवन पर आधार सेंटर संचालित होने से लोगों की आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी शुरू हो गया है।
व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि नगर में आधार कार्ड सेंटर स्थापित करने मांग को लेकर 14 नवंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा था। मांग पर मुख्यमंत्री ने समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मुख्य सचिव कार्यालय और सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी उत्तराखंड से हुई कार्यवाही पर प्रशासन ने यहां आधार केंद्र का संचालन शुरू कर दिया है। आधार सेंटर खुलने से रानीगढ़, धनपुर और दसज्यूला पट्टी के गांवों की जनता को सुविधा मिलेगी। संवाद