फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A woman suffering from stomach pain was taken to the hospital by walking 19 km

पेट दर्द से तड़प रही महिला को 19 किमी चलकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 29 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
A woman suffering from stomach pain was taken to the hospital by walking 19 km
चमोली के डुमक गांव से कंधे पर डंडी के सहारे बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाते परिजन। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले के सबसे दूरस्थ डुमक और कलगोठ गांव के ग्रामीण सड़क के अभाव में आज भी कई किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। डुमक गांव में दो दिनों से पेट दर्द से तड़प रही एक महिला को ग्रामीणों ने 19 किलोमीटर तक कंधे पर डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। यहां से महिला को वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। तब जाकर महिला की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार से डुमक गांव की हरकी देवी के पेट में दर्द था, लेकिन बृहस्पतिवार को दर्द और बढ़ गया। गांव में स्वास्थ्य और सड़क की सुविधा न होने पर परिजन महिला को कंधे पर डंडी के सहारे 19 किलोमीटर पैदल चलकर कुजौं गांव तक लाए। यहां सड़क की सुविधा है। इसके बाद यहां से प्राइवेट वाहन से उसे पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। ग्रामीणों का कहना है कि डुमक और कलगोठ गांव के लिए सड़क का निर्माण कई सालों से निर्माणाधीन है, लेकिन पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

डुमक और कलगोठ गांव को सड़क से जोड़ने के लिए 29 किलोमीटर सैंजी लग्गा-मैकोट-बेमरू सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क की हिल कटिंग में तीन मशीनें काम कर रही हैं। 24 किमी तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब मात्र पांच किमी हिल कटिंग कार्य शेष बचा है। इसी वर्ष दिसंबर माह तक सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दोनों गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए कार्यदायी संस्था एडीवी की ओर से हेलंग-डुमक सड़क का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। - शुभम रावत, ईई, पीएमजीएसवाई पोखरी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed