{"_id":"690f5a97ae67db8a7d03d0d0","slug":"a-team-of-26-mountaineers-returned-from-chenab-valley-chamoli-news-c-5-1-drn1086-829915-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चेनाप घाटी से लौटा 26 पर्वतारोहियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चेनाप घाटी से लौटा 26 पर्वतारोहियों का दल
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चेनाप वैली को घोषित किया है ट्रैक ऑफ द ईयर
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग ने भेजे स्थानीय युवा
पर्यटन विभाग की ओर से चेनाप घाटी भेजा गया 26 युवा पर्वतारोहियों का दल शनिवार को सकुशल वापस लौट आया है। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग की ओर से इन युवाओं को यहां भेजा गया था।
प्रदेश सरकार ने चेनाप वैली को इस साल ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से यहां युवा पर्वतारोही भेजे गए। थैंग गांव से चेनाप घाटी को स्क्सप्लोर करते हुए दल सकुशल वापस लौट आया है। थैंग गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य रमा देवी, ग्राम प्रधान मीना देवी सहित ग्रामीणों ने दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित होने पर इस घाटी को नई पहचान मिलेगी। यह ऐसी फूलों की घाटी है जो अभी भी ट्रैकिंग प्रेमियों की नजरों से दूर है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से 26 सदस्यीय दल को चेनाप घाटी जाने की अनुमति मांगी गई थी, जिन्हें वहां जाने की अनुमति दी गई। दल वापस लौट आया है।