फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A stone fell on the villager's head, he was swept away into the stream and died

Chamoli News: ग्रामीण के सिर पर गिरा पत्थर, गदेरे में बहा, मौत

Tue, 19 Aug 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 Aug 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
A stone fell on the villager's head, he was swept away into the stream and died
गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ बाजार से घर लौटते समय एक ग्रामीण के सिर पर पत्थर आ गिरा और वह गदेरे में बह गए। रात में ही ग्रामीणों ने खोज की और शव गदेरे से निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह सनवाल (45) पुत्र स्व. श्याम सिंह अपनी मां राजमती देवी व भाई आनंद सिंह सनवाल के साथ ज्योतिर्मठ बाजार आए थे। वे देर शाम कलगोठ के रास्ते से अपने घर डुमक गांव जा रहे थे कि पांग गदेरे के किनारे पहुंचते ही पहाड़ी से छिटका पत्थर रणजीत सिंह के सिर पर जा गिरा। वे गदेरे में गिर गए और तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया जिसके बाद रात को रणजीत सिंह का शव मिला। ग्रामीण की मौत से गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान यमुना देवी, राजेंद्र सिंह भंडारी और गोविंद सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed