फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A kilometer long rally was taken out, protesting against the government.

Chamoli News: एक किमी तक निकाली रैली, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
A kilometer long rally was taken out, protesting against the government.
गोपेश्वर में अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्षा गणेश गोदियाल व कांग्र
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस की अंकिता को न्याय दो पदयात्रा पहुंची गोपेश्वर
हत्याकांड के सबूत मिटाने वाली सरकार मांग रही सबूत : गोदियाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा मंगलवार को गोपेश्वर नगर पहुंची। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक किलोमीटर तक रैली निकाली जिसमें जनपद के तीनाें विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

नगर के टैक्सी स्टेंड पर आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह जनता की मांग है। आरोप लगाया कि सरकार अपने नेताओं को बचाने में पूरा जोर लगा रही है। कहा, अंकिता की हत्या के बाद सरकार ने सबूतों को नष्ट करने का काम किया और आज हत्याकांड के सबूत मांगे जा रहे हैं। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जो भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा है, उन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उनकी कानूनी लड़ाई हम लड़ेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, महामंत्री सुखवीर रौतेला, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, महिला अध्यक्ष ऊषा रावत, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र गरोड़िया, सभासद सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed