फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A grand tableau of Lord Krishna was taken out

Chamoli News: श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली

Sat, 13 Sep 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 13 Sep 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
A grand tableau of Lord Krishna was taken out
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य शक्ति प्रसाद देवली ने श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि जब भी त्रिभुवन में धर्म की हानि होती है भगवान श्रीहरि विष्णु ने विभिन्न युगों में अवतार लेकर असुरों का संहार कर भक्तों की रक्षा की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजकों और भक्तों ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..., किशन जी नंद के घर जन्मे घराना हो तो ऐसा हो..., कृष्ण भयो अवतार हीरा चमक रहा है... आदि भजन गाए और श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली। इसके बाद 56 भोग अर्पित कर विश्व के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान में पंडित गोवर्धन प्रसाद डिमरी, दिवस्पति खंडूड़ी, कांति प्रसाद गैरोला, संगीतज्ञ मोहित सती, डाॅ. मदन मोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed