{"_id":"65c21d068a8edc30330e39b6","slug":"a-bear-injured-a-person-who-had-gone-to-the-forest-to-collect-wood-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-103592-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जंगल लकड़ी लेने गए एक व्यक्ति को भालू ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जंगल लकड़ी लेने गए एक व्यक्ति को भालू ने किया घायल
Tue, 06 Feb 2024 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 06 Feb 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
देवाल। जंगल में लकड़ी लेने गए सवाड़ गांव के एक व्यक्ति को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण घायल को पीठ पर लादकर सड़क तक लाए और अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी थराली में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया।
सवाड़ गांव के दर्शन सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को गंगा राम (59) गांव से दो किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए थे। इस दौरान भालू ने अचानक उनपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भालू भाग गया। हमले में घायल गंगा राम को लोग पीठ पर लादकर सड़क तक लाए और निजी वाहन से सीएचसी थराली पहुंचाया। सीएचसी थराली के डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि गंगा राम काे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, रेंज अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि अभी घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद