Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A bear broke into the cowshed and killed the ox.

Chamoli News: भालू ने गौशाला तोड़कर बैल को मार डाला

Thu, 05 Nov 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Nov 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
A bear broke into the cowshed and killed the ox.
फोटो-
विज्ञापन

चंद्रशिला पट्टी के गांवों में लगातार मवेशियों को मार रहा भालू, ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। चंद्रशिला पट्टी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की दहशत बढ़ती जा रही है। बीती रात भालू ने कांडई चंद्रशिला गांव में गौशाला तोड़कर अंदर बंधे बैल को मार डाला जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

बीती रात भालू ने ताजबर सिंह भंडारी की गौशाला तोड़कर बैल को मार दिया, वहीं एक रात पहले रडुवा गांव में भालू ने गाय को मार डाला था। इससे पूर्व सिदेली, जौरासी, किमोठा, डुंगर, बंगथल, भिकोना, और कांडई चंद्रशिला सहित कई गांवों में भालू मवेशियों को मार चुका है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं सहित वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने कांडई चंद्रशिला, किमोठा और डुंगर गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है, वह टीम के साथ तीन दिन से रात में गश्त कर रहे हैं। भालू को जल्द पकड़ने और ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इंसेट-
तहसील परिसर में चौथे दिन भी धरना जारी
भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों का तहसील परिसर में चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। धरने पर किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, धीरेंद्र राणा, मंदोदरी पंत, अमरदेव भट्ट और सुशीला देवी आदि बैठे रहे। ग्रामीणों ने भालू को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article