फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गुलदार ने 50 बकरियों को बनाया निवाला

गुलदार ने 50 बकरियों को बनाया निवाला

Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमुला घाटी के पाणा गांव में जंगल में घास चरान के लिए गई 400 बकरियों में से 50 बकरियों को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। गुलदार द्वारा एक साथ बड़ी संख्या में बकरियों को निवाला बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पाणा गांव के थान सिंह, ज्ञान सिंह, बख्तावर सिंह, गंगा सिंह और पूर्ण सिंह की 400 बकरियां जंगल में घास चरान के लिए गई थी। पोदाण तोक में घात लगाकर बैठे गुलदार ने एक के बाद एक 50 बकरियों को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण थान सिंह का कहना है कि गुलदार इतना आक्रामक था कि हो हल्ला करने में भी घबराहट हो रही थी। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडेय को इसकी सूचना दी। स्थानीय ग्रामीण दिलबर सिंह, मोहन सिंह नेगी, सुलभी राम और प्रेम सिंह ने डीएफओ से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


कोट-----------
पाणा गांव के जंगलों में गुलदार के बकरियों को निवाला बनाए जाने की जांच की जाएगी। वन कर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। ग्रामीणों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएन पांडेय, डीएफओ, बदरीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर (चमोली)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed