{"_id":"142-78733","slug":"Chamoli-78733-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी फूलों की घाटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी फूलों की घाटी
Chamoli
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जोशीमठ (चमोली)। विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर से सात माह के लिए पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी जाएगी। इन दिनों घाटी में करीब पांच इंच बर्फ जमी हुई है। बीते वर्ष की जलप्रलय से घाटी को जाने वाला पैदल मार्ग और पुल क्षतिग्रस्त होने से करीब आठ माह फूलों की घाटी अगम्य रही। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से एक अक्तूबर को घाटी तक जाने वाले रास्ते का सुधारीकरण कार्य किया गया। इसके बावजूद 30 अक्तूबर तक पांच विदेशी और 176 भारतीय पर्यटकों ने फूलों की घाटी के दीदार किए। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के उप प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दूबे ने बताया कि पार्क प्रशासन को 29 हजार 400 रुपये की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन