फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जापान दौरे के लिए गौचर के दो छात्रों का चयन

जापान दौरे के लिए गौचर के दो छात्रों का चयन

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गौचर। जापान की प्रौद्योगिकी संस्कृति और भौगोलिक परिवेश को समझने के लिए केंद्रीय विद्यालय गौचर के एक छात्र और छात्रा तीन नवंबर को जापान के लिए रवाना होंगे। ये दोनों मेधावी दस दिनों तक वहां रहकर विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रचनात्मक मुद्दों पर अपनी समझ बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

जेनेसिस (जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथस) के प्रोग्राम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय गौचर के कक्षा दस के तरूष रैवानी और कक्षा 11 की छात्रा मनीषा पाठक का स्टडी टूर के लिए जापान देश के दौरे के लिए चयन हुआ है। दोनों मेधावी जापान पहुंचने पर राजधानी टोकियो में होने वाले इंटरनेशनल सेमीनार में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अलग-अलग समूह में स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दस दिवसीय प्रोग्राम के तहत मुख्य रूप से ये दोनों शिक्षण संस्थाओं और औद्योगिक कंपनियों का भ्रमण कर वहां की तकनीकी से भी रूबरू होंगे। वहीं आपसी समझ, विश्वास, संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और सद्भावना को बढ़ाने के लिए वहां के स्थानीय परिवारों के साथ भी दो दिन रहेंगे। दोनों मेधावी शिक्षण गतिविधियों के साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी अव्वल रहे हैं। केवी गौचर के प्रधानाचार्य डा. सुकृति रैवानी ने छात्रों के चयन को उनकी विशेष उपलब्धि बताया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के आधार पर हुआ चयन
जेनेसिस ने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालयों से छात्र-छात्राओं की ओर से बीते और वर्तमान शिक्षण सत्र में तैयार प्रोजेक्ट और उपलब्धियों की जानकारी मांगी थी। इस पर कई छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छात्र तरूष की बॉयो ईंधन चालित कार का वर्ष 2013-14 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शन हुआ था जबकि छात्रा मनीषा पाठक ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में रिजनल लेवल पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके आधार पर दोनों छात्रों का इस टूर के लिए चयन हुआ। चयन प्रक्रिया में देशभर से 40 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनेसिस मानव संसाधन विकास मंत्रालय केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत संस्था है, जो छात्रों और युवाओं के परस्पर सीख बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष भारत और विदेशों के बीच विशेष एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed