फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   अफसर हैं नहीं कैसे हो कल्याण!

अफसर हैं नहीं कैसे हो कल्याण!

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। समाज का कल्याण करने वाली योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले विभाग में ही अधिकारियों की कमी बनी हुई है। चमोली जिले के हाल यह है कि यहां विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए छह ब्लाकों में सहायक समाज कल्याण अधिकारी ही नहीं हैं जिससे लोगों को पेंशन आदि प्रकरणों के निपटारे के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चमोली के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। थराली में तैनात अधिकारी का तबादला हरिद्वार होने के बाद यहां तीन माह से अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है। जोशीमठ और घाट ब्लाक की भी यही स्थिति है। वहीं पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के गृह ब्लाक पोखरी में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी भी मेडिकल पर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष एमएस नेगी के अनुसार बिना अधिकारियों के योजनाओं का पता न ग्रामीणों को चलता है और ना ही जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिल पाता है।
विज्ञापन


इंसेट
इन योजनाओं का होता हैं संचालन
- वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, एससी/एसटी व्यक्तियों के लिए इलाज और पुत्रियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, जनश्री बीमा योजना, गौरा देवी कन्या धन योजना, सभी जातियों के गरीब तबके के लिए छात्रवृत्ति योजना सहित गरीब और अनुसूचित, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 92 योजनाओं का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। ब्लाक मुख्यालय के ग्राम्य विकास अधिकारी को चार्ज देकर काम चलाया जाएगा। अगले माह तक व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। - बीएस रावत जिला समाज कल्याण अधिकारी चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed