{"_id":"142-78610","slug":"Chamoli-78610-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में शिक्षक होंगे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में शिक्षक होंगे सम्मानित
Chamoli
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस से शुरू होने वाले चार दिवसीय नंदासैंण पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। निर्णय लिया गया कि नौ नवंबर को मेले का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी करेंगे जबकि 12 नवंबर को मेले का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
शनिवार को मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजन समितियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने वाली शिक्षिका कुसुम नौटियाल और गंगादत्त जोशी के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में विनय बहुगुणा को सम्मानित किया जाएगा। सचिव हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 10 नवंबर को चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष और तीसरे दिन 11 नवंबर को हंस फाउंडेशन की माता मंगला बतौर मुख्य अतिथि होंगी जबकि खेल-कूद प्रतियोगिताओं के स्वरूप को अंतिम रूप भी दिया गया। बैठक में गजपाल सिंह रावत, अवतार सिंह चौधरी, भरत सिंह रावत, जगदीश मलेठा, राजेंद्र चौधरी, केदार दत्त, बीरेंद्र चौधरी, त्रिलोक सिंह खत्री आदि उपस्थित थे।