फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   एक दिन ही खुली साढे़ तीन माह से बंद सड़क

एक दिन ही खुली साढे़ तीन माह से बंद सड़क

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पिछले साढे़ तीन माह से अवरुद्ध पड़ा हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग सिर्फ एक दिन खुलने के बाद शनिवार को पुन: अवरुद्ध हो गया है। दोपहर बाद उर्गम घाटी में करीब एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि से हेलंग से दो किमी की दूरी पर स्थित भूस्खलन क्षेत्र में टनों मलबा सड़क पर आ गया है, जिससे सड़क फिर से बंद हो गई है। उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियाें से शीघ्र सड़क खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीती 10 जुलाई को हुई जोरदार बारिश से हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग किमी दो और चार में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। तब से उर्गम घाटी के ग्रामीण अपने गांवों तक जाने के लिए करीब 12 किमी की दूरी पैदल ही नाप रहे थे। बीती 28 सितंबर को हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के स्थलीय निरीक्षण के लिए आए थे। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र सड़क खुलवाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद 24 अक्तूबर को सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से सड़क पुन: अवरुद्ध हो गई है।
विज्ञापन

जनदेश स्वयंसेवी संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि पीएमजीएसवाई को एक जेसीबी मौके पर ही रखना चाहिए, जिससे सड़क अवरुद्ध होने पर शीघ्र खोली जा सके। उन्होंने सड़क शीघ्र खोलने की मांग की है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता एमआर आर्य का कहना है कि सड़क को शीघ्र वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed