फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   प्रभावित 750 परिवार, सूची में सिर्फ 54

प्रभावित 750 परिवार, सूची में सिर्फ 54

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित 300 मेगावाट की बांवला-नंदप्रयाग जल विद्युत परियोजना का विरोध निर्माण से पहले ही शुरू हो गया है। परियोजना प्रभावित क्षेत्र में आ रहे ग्रामीणों ने निर्मात्री कंपनी यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) के अधिकारियों से परियोजना कार्य शुरू होने से पूर्व उनकी मांगों के निस्तारण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से बांवला से नंदप्रयाग तक करीब 10 किमी दायरे में 30 गांव के करीब 750 परिवार प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन कंपनी ने मात्र 54 परिवारों को ही प्रभावितों की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन

चमोली निवासी महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, सुनील, अरविंद कुमार, राकेश लाल, रोशन लाल, बुद्धि सिंह, मंगल सिंह, सुभागा देवी, बसंती देवी, दमयंती देवी और सतेश्वरी देवी का कहना है कि सबसे पहले परियोजना निर्माण से संबंधित डीपीआर और दस्तावेज अंग्रेजी के बजाय हिंदी में प्रकाशित किए जाएं, जिससे प्रभावितों के सामने परियोजना को लेकर कोई संशय न रहे। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण से पूर्व प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का विस्थापन, स्थायी रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, अन्यथा निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि परियोजना के दोनों साइड के गांवों को प्रभावित श्रेणी में रखा जाए, साथ ही स्थानीय बेरोजगारों को स्थायी रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed