{"_id":"142-78581","slug":"Chamoli-78581-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
Chamoli
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के बछेर गांव में दो युवकों की ओर से एक महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बछेर निवासी राजुली देवी अपने पुत्र पप्पू के साथ गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहीं थी कि गांव के मंगरा तोक में गांव के ही जगदीश उर्फ पंकज और नीरज लाल ने पप्पू के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर युवकों ने महिला के साथ भी मारपीट की। इस पर महिला ने शुक्रवार को कोतवाली चमोली में दोनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रेम सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पा रहा है। आरोपी युवक अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन