{"_id":"142-78477","slug":"Chamoli-78477-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में जोशीमठ के व्यवसायी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में जोशीमठ के व्यवसायी की मौत
Chamoli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जोशीमठ में व्यवसाय कर रहे एक व्यक्ति की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने व्यवसायी के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है। शनिवार को नारायणबगड़ ब्लाक के कंडवालगांव निवासी नवीन कंडवाल किसी काम से गोपेश्वर आए थे। रविवार को कुछ लोगों ने जिला अस्पताल कालोनी के समीप नवीन को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। युवाओं ने दोपहर में दो बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ढाई घंटे उपचार के बाद शाम साढे़ चार बजे नवीन ने दम तोड़ दिया। चिकित्सालय प्रशासन ने इसकी सूचना थाना गोपेश्वर को दी। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही मामले में छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन